TikTok और ByteDance
TikTok अलग-अलग भाषाओं, संस्कृतियों और भौगोलिक क्षेत्रों में लोगों को सूचना, शिक्षा, मनोरंजन और प्रेरणा प्रदान करने वाले विविध सामग्री प्लेटफॉर्मों में प्रचालित वैश्विक तकनीक कंपनी ByteDance Ltd. का प्रमुख उत्पाद है। विश्व भर में 125 से अधिक शहरों में कंपनी के 60,000 से अधिक कर्मचारी हैं।
मई 2017 में प्रारंभ किया गया, TikTok शॉर्ट-फॉर्म मोबाइल वीडियो का प्रमुख गंतव्य है। TikTok साझा रुचियों के माध्यम से समुदायों को खोजने में लोगों की मदद करता है जिससे उपयोगकर्ताओं को अपनी रचनात्मकता व्यक्त करने और अपने आसपास की दुनिया की खोज करने का अवसर मिलता है। वैश्विक प्लेटफॉर्म के रूप में, TikTok चीन के सिवाए सभी प्रमुख बाजारों में फैला हुआ है, जहाँ ByteDance, Douyin नामक एक अलग शॉर्ट-फॉर्म वीडियो ऐप उपलब्ध करवाती है। लॉस एंजेलिस, सिलिकॉन वैली, न्यूयॉर्क, डबलिन, लंदन, पेरिस, बर्लिन, दुबई, मुंबई, सिंगापुर, जकार्ता, सियोल और टोकियो सहित अनेक स्थानों पर TikTok के वैश्विक कार्यालय हैं।
TikTok, ByteDance Ltd. की सहायक कंपनियों के माध्यम से कारोबार करता है, जिन्हें Coatue, General Atlantic, KKR, Sequoia Capital, Susquehanna International, और Softbank सहित वैश्विक संस्थागत निवेशकों का समर्थन प्राप्त है।


