सुरक्षा केंद्र

नमस्ते अभिभावकों! इस पृष्ठ पर आपको TikTok को समझने में मदद करने के लिए जानकारी और संसाधन मिलेंगे और आप जानेंगे कि किस तरह आप अपने किशोर को इस ऐप और समुदाय से सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं।

आम तौर पर, हम आपको अपने किशोर उम्र के बच्चों के समग्र ऑनलाइन अनुभव में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उनके साथ इंटरनेट सुरक्षा, ऑनलाइन गोपनीयता और उपलब्ध विकल्पों के बारे में जल्दी बातचीत शुरू करें। हो सकता है कि आपका मार्गदर्शन उनके लिए अमूल्य हो!

TikTok क्या है?

TikTok छोटे मोबाइल वीडियो के लिए दुनिया का अग्रणी गंतव्य है। हमारा मिशन यह है कि हम दुनिया की रचनात्मकता, ज्ञान और जीवन के उन पलों को कैप्चर करें और उन्हें प्रस्तुत करें जो रोज़मर्रा के जीवन में बड़े मायने रखते हैं। TikTok सभी को अपने स्मार्टफ़ोन की मदद से सीधे क्रियेटर या रचनाकार बनने में सक्षम बनाता है, और वह एक ऐसे समुदाय के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है जो उपयोगकर्ताओं को अपने वीडियो के माध्यम से अपने जुनून और रचनात्मक अभिव्यक्ति को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करे।

TikTok को किसके उद्देश्य से बनाया गया है?

TikTok को 13 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए बनाया गया है। कृपया 13 वर्ष से कम आयु के बच्चे को ऐप का उपयोग न करने दें।

यदि आपको पता चलता है कि 13 वर्ष से कम उम्र के आपके बच्चे ने किसी TikTok खाते के लिए पंजीकरण किया है, तो आप हमें privacy@tiktok.com पर सूचित कर सकते हैं। हम इस पर तुरंत उचित कार्रवाई करेंगे।

इसके उचित उपयोग के लिए, कृपया हमारी सेवा की शर्तें और सामुदायिक दिशानिर्देश देखें।

क्या अपने बच्चे को TikTok डाउनलोड करने से रोका जा सकता है?

हम आपको इस बात के लिए प्रेरित करते हैं कि आप अपने बच्चों द्वारा डाउनलोड किए जा सकने वाले ऐप्स सहित, उनके इंटरनेट उपयोग पर नज़र रखें। iOS और Android, दोनों ही माता-पिता को नियंत्रण प्रदान करते हैं, जिसकी मदद से आप डिवाइस स्तर पर विशिष्ट एप्लिकेशन, सुविधाओं, फिल्मों, संगीत आदि को ब्लॉक या सीमित कर सकते हैं।

चूंकि TikTok 13 वर्ष और उससे अधिक उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए है, इसलिए हमने इसे सख्ती से 12+ ऐप स्टोर रेटिंग प्रदान की है। इसकी मदद से आप अपने कम उम्र के बच्चे के फोन से इसे ब्लॉक करने के लिए डिवाइस-आधारित अभिभावकीय नियंत्रण का उपयोग कर सकते हैं।

माता-पिता के नियंत्रण (या ''प्रतिबंध') के बारे में अधिक जानकारी के लिए, और उन्हें सक्षम करने के तरीके के बारे में जानने के लिए कृपया Apple App Store या Google Play Store निर्देश देखें।

मेरे बच्चे इस बात पर कैसे नियंत्रण रख सकते हैं कि कौन उनके वीडियो देखे और उन्हें संदेश भेजे?

उपयोगकर्ता अपना खाता निजी बनाकर यह नियंत्रित कर सकते हैं कि कौन उनकी अपलोड की गई सामग्री देख सकता है, उनका अनुसरण कर सकता है और उन्हें संदेश भेज सकता है। निजी खाते से, उपयोगकर्ता फ़ॉलोअर को स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं और अपनी अपलोड की गई सामग्री और आने वाले संदेशों को केवल फ़ॉलोअर्स तक ही सीमित रख सकते हैं।

यदि किसी उपयोगकर्ता की प्रोफ़ाइल सार्वजनिक है, तो TikTok ऐप में प्रवेश करने वाला कोई भी व्यक्ति उस उपयोगकर्ता के सार्वजनिक वीडियो देख सकते है। हालांकि, केवल स्वीकृत फ़ॉलोअर ही उस उपयोगकर्ता को कोई संदेश भेज सकते हैं।

चाहे उपयोगकर्ता सार्वजनिक खाते का चयन करें या निजी खाते का, पर वे हमेशा निम्नांकित कार्य कर सकते हैं:

  • दूसरों को किसी भी समय उनसे संपर्क करने से रोकना
  • किसी वीडियो को निजी तौर पर सहेजना, ताकि कोई अन्य उपयोगकर्ता उसे नहीं देख सके
  • टिप्पणियों, ड्यूएट या संदेशों को प्रतिबंधित करना"

इसके अलावा ऐसी अन्य सेटिंग्स के लिए जिनकी मदद से आपके बच्चे अपने TikTok अनुभव को नियंत्रित कर सकते हैं, हमारे टूल्स वाले पृष्ठ पर जाएं।

कृपया याद रखें: यहां तक कि एक निजी खाते से – प्रोफ़ाइल फ़ोटो, उपयोगकर्ता नाम और निजी जानकारी सहित – सभी प्रोफ़ाइल जानकारी उपयोगकर्ताओं को दिखाई देगी। अपने बच्चे को समझाएं कि वह अपनी प्रोफ़ाइल में अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि उम्र, पता, या फ़ोन नंबर प्रकट न करे।

मेरा बच्चा किसी अनुचित सामग्री या व्यवहार की रिपोर्ट कैसे कर सकता है?

यदि आपको या आपके बच्चे को कुछ ऐसा नज़र आए, जिससे हमारी सेवा की शर्तों का उल्लंघन होता है, तो कृपया इसकी रिपोर्ट करें, ताकि हमारी मॉडरेशन टीम उचित कार्रवाई कर सके। उपयोगकर्ता एप्लिकेशन के भीतर ही किसी खास वीडियो, उपयोगकर्ता या टिप्पणी की रिपोर्ट कर सकते हैं।

इसके अलावा, आपका किशोर उम्र का बच्चा किसी अन्य उपयोगकर्ता को अपनी सामग्री देखने या उन्हें संदेश भेजने से रोक सकता है।