अंतिम नवीनीकरण: जनवरी, 2020
TikTok का लक्ष्य रचनात्मकता को प्रेरित करना और खुशी लाना है। हम एक ऐसे वैश्विक समुदाय का निर्माण कर रहे हैं जहाँ हर कोई प्रामाणिक रूप से निर्माण और साझा कर सकता है, अपने आसपास की दुनिया के बारे में जान सकता है, और विश्व में कहीं भी अन्य लोगों से जुड़ सकता है। हम इस समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। हमारे समुदाय के दिशानिर्देश हमारे नैतिक मूल्यों को दर्शाते हैं, सामान्य आचार संहिता को परिभाषित करते हैं, और हानिकारक व्यवहार के विरुद्ध बचाव करने के लिए हमारे द्वारा उठाए जाने वाले कदमों की रूपरेखा तैयार करते हैं। ये दिशानिर्देश हमारे समुदाय को एक सुरक्षित साझा स्थान बनाए रखने में मदद करने की भी अनुमति देते हैं।
TikTok एक समावेशी प्लेटफ़ॉर्म है जो उत्तरदायीपूर्ण रचनात्मक अभिव्यक्ति की नींव पर बनाया गया है। हम उपयोगकर्ताओं को जश्न मनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं जो उन्हें अद्वितीय बनाता है, साथ ही उसी तरह का कार्य करने वाले समुदाय की तलाश करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हम इस बात को बहुत महत्व देते हैं कि हमारे उपयोगकर्ता बहुत से राष्ट्रीयताओं और संस्कृतियों से आते हैं, और हम उन देशों के सांस्कृतिक मानदंडों का ध्यान रखते हैं जिनमें हम कार्यरत हैं।
एक सुरक्षित और सहयोगी वातावरण प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा मानना है कि लोगों को खुलकर और रचनात्मक रूप से स्वयं को व्यक्त करने में और सहज अनुभव करने में मदद करने के लिए सुरक्षित महसूस करना आवश्यक है। हमारा उद्देश्य अपने प्लेटफ़ॉर्म से भ्रामक सामग्री और खातों को दूर रखते हुए प्रामाणिक पारस्परिक क्रियाओं के लिए एक माहौल तैयार करना भी है।
हमारे मूल्य हमारे सामुदायिक दिशानिर्देशों की नींव बनाते हैं। हम अपने सामुदायिक दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाली सामग्री को हटा देते हैं जिसमें वीडियो, ऑडियो, छवि और पाठ शामिल हैं, और हम गंभीर व बार-बार उल्लंघन करने वाले खातों को निलंबित अथवा बैन कर देते हैं। कुछ परिस्थितियों में, हम एक कदम आगे जा सकते हैं और अपने समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए संबंधित कानूनी अधिकारियों को खातों की रिपोर्ट कर सकते हैं।
हमारे सामुदायिक दिशानिर्देश सभी लोगों पर, और TikTok पर साझा की गई प्रत्येक सामग्री पर लागू होते हैं। वे प्लेटफ़ॉर्म पर क्या है और क्या नहीं है, इस पर सामान्य मार्गदर्शन प्रदान करते हैं । हम यह भी मानते हैं कि हमारे दिशानिर्देशों के अनुसार सामान्य रूप से हटाए जाने वाली कुछ सामग्रियां जनता के लिए महत्व रख सकती हैं। इसलिए, हम कुछ परिस्थितियों में अपवादों की अनुमति दे सकते हैं, जो कि नीचे अनुभाग में वर्णित हैं।
हम समुदायिक व्यवहार के साथ-साथ विकसित होने, उभरते जोखिमों को कम करने, तथा रचनात्मकता और आनंद के लिए TikTok को एक सुरक्षित स्थान बनाए रखने के लिए अपने सामुदायिक दिशानिर्देशों को समय समय पर अपडेट करते रहते हैं।
हानिकारक व्यक्ति और संगठन
हम हानिकारक व्यक्तियों या संगठनों को आतंकवाद, अपराध, या नुकसान पहुँचाने वाले अन्य प्रकार के व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए हमारे प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करने की अनुमति नहीं देते। जब सार्वजनिक सुरक्षा को प्रामाणिक स्तर पर कोई खतरा होता है, तो हम उस खाते को बैन करते हुए और संबंधित कानूनी प्राधिकारियों को उसकी रिपोर्ट करते हुए समस्या को संभालते हैं।
आतंकवादी और आतंकवादी संगठन
आतंकवादी और आतंकवादी संगठन वह कोई भी अराजक तत्व है जो राजनीतिक, धार्मिक, जातीय या सैद्धांतिक उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए जनता, सरकार, या अंतर्राष्ट्रीय संगठन को डराने या धमकाने के लिए, अयोधी व्यक्तियों को हानि पहुँचाने के लिए पहले से नियोजित हिंसा या हिंसा की धमकियों का उपयोग करते हैं।
अन्य हानिकारक व्यक्ति और संगठन
हम हानिकारक व्यक्तियों और संगठनों को उन लोगों के रूप में परिभाषित करते हैं जो अपराध करते हैं या अन्य प्रकार के गंभीर नुकसान पहुँचाते हैं। समूहों और अपराधों के प्रकारों में निम्नलिखित शामिल हैं, लेकिन यह यहीं तक सीमित नहीं हैं:
- नफ़रत फैलाने वाले समूह
- हिंसक उग्रवादी संगठन
- मानव हत्या
- मानव तस्करी
- अवयव तस्करी
- हथियारों की तस्करी
- नशीली दवाओं की तस्करी
- अपहरण
- फिरौती
- ब्लैकमेलिंग
- धन शोधन
- धोखाधड़ी
- साइबर अपराध
निम्नलिखित को पोस्ट न करें:
- नाम, प्रतीक, लोगो, ध्वज, नारा, वर्दी, संकेत, या हानिकारक व्यक्ति और/या संगठन का प्रतिनिधित्व करने वाली अन्य वस्तुएँ
- ऐसी सामग्री जो आतंकवाद, अपराध, या किसी ऐसे अन्य व्यवहार की जिसका उद्देश्य नुकसान पहुँचाना है, प्रशंसा करती है, उसे बढ़ा-चढ़ाकर बताती है, उसका समर्थन करती है, या उसे उकसाती है
- अपवाद: शैक्षिक, ऐतिहासिक, व्यंग्यपूर्ण तथा अन्य सामग्री जिसे स्पष्ट रूप से विरोधी भाषा के रूप में पहचाना जा सकता है या जिसका उद्देश्य हानिकारक व्यक्तियों और/या संगठनों द्वारा पहुँचाए गए नुकसान के बारे में जागरूकता बढ़ाना हैं।
अवैध गतिविधियाँ और विनियमित माल
हम कुछ विनियमित वस्तुओं के व्यापार, बिक्री, प्रचार और उपयोग का, साथ ही आपराधिक गतिविधियों के चित्रण या प्रचार का निषेध करते हैं। कुछ वस्तुओं को हर जगह विनियमित नहीं किया जाता है या अवैध नहीं माना जाता है। हालाँकि, हमारे समुदाय की वैश्विक प्रकृति को देखते हुए, हम कई न्यायालयों को ध्यान में रखते हैं और दुनिया भर में हमारे दिशानिर्देशों को लगातार लागू करने का प्रयास करते हैं। इसके परिणामस्वरूप ऐसी कुछ सामग्री को हटाना पड़ सकता है जो पोस्ट करने के क्षेत्राधिकार में अवैध नहीं है।
आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देना
आपराधिक गतिविधि कानून द्वारा दंडनीय कृत्यों की व्यापक श्रेणी को कवर करती है, जिसमें चोरी, हमला करना, मानव शोषण, और अन्य हानिकारक व्यवहार शामिल हैं। क्योंकि हम नहीं चाहते कि इस तरह के व्यवहार को सामान्य समझा जाए या इनका अनुकरण किया जाए, इसलिए हम आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली सामग्री को हटा देते हैं।
निम्नलिखित को पोस्ट न करें:
- ऐसी सामग्री जो शारीरिक नुकसान पहुँचाने वाले कृत्यों को बढ़ावा देती है, जैसे कि हमला या अपहरण
- ऐसी सामग्री जिससे दूसरों की सुरक्षा जोखिम में पड़ती हो, जिसमें मज़ाक में मारने जैसे प्रैंक शामिल हैं
- ऐसी सामग्री जो मानव शोषण या वन्यजीव तस्करी को बढ़ावा देती है
- ऐसी सामग्री जो अवैध रूप से प्राप्त किए गए समान की खरीद, बिक्री या व्यापार की पेशकश करती है
- ऐसी सामग्री जो अवैध गतिविधियों का संचालन करने के तरीके पर निर्देश प्रदान करती है
हथियारों की बिक्री या उपयोग
अपने समुदाय की सुरक्षा के लिए हम सामान्यतः आग्नेय अस्त्रों (बंदूक, पिस्तौल आदि), गोला-बारूद, आग्नेय अस्त्रों के सहायक उपकरणों या विस्फोटक हथियारों के चित्रण, व्यापार, या प्रचार की अनुमति नहीं देते हैं। हम इन हथियारों का निर्माण करने के निर्देशों पर भी रोक लगाते हैं। हम निम्नलिखित परिदृश्यों में आग्नेय अस्त्रों या अन्य प्रकार के हथियारों को प्रदर्शित करने वाली सामग्री की छूट दे सकते हैं: एक काल्पनिक सेटिंग में, किसी संग्रहालय के संग्रह के भाग के रूप में, पुलिस अधिकारी के पास होने पर, सैन्य परेड में, या एक सुरक्षित और नियंत्रित वातावरण में उपयोग किए जाने पर जैसे शूटिंग रेंज।
निम्नलिखित को पोस्ट न करें:
- ऐसी सामग्री जो आग्नेय अस्त्रों, आग्नेय अस्त्रों के सहायक उपकरणों, गोला-बारूद, या विस्फोटक हथियारोंका प्रदर्शन करती है
- ऐसी सामग्री जो आग्नेय अस्त्रों के सहायक उपकरणों, गोला-बारूद, विस्फोटक हथियारों, या उन्हें बनाने के तरीके पर निर्देश प्रस्तुत करती है, बेचती है, उनका व्यापार करती है, या उनकी मांग करती है
नशीली दवाएँ और नियंत्रित नशीले पदार्थ
अपने समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए, हम ऐसी सामग्री की अनुमति नहीं देते हैं जो नशीली दवाओं या अन्य नियंत्रित नशीले पदार्थों के उपयोग या व्यापार को दर्शाती है।
निम्नलिखित को पोस्ट न करें:
- ऐसी सामग्री जो नशीली दवाओं को, नशीली दवा की खपत को प्रदर्शित करती है, या दूसरों को नशीली दवाओं या अन्य नियंत्रित नशीले पदार्थों का निर्माण, उपयोग, या उनका व्यापार करने के लिए प्रोत्साहित करती है
- ऐसी सामग्री जो नशीली दवाओं, या अन्य नियंत्रित नशीले पदार्थों को बेचती है, उनकी पेशकश करती है, उनका व्यापार करती है, या उनकी मांग करती है
- ऐसी सामग्री जो अवैध या नियंत्रित नशीले पदार्थों को खरीदने के तरीके पर जानकारी प्रदान करती है
धोखाधड़ी और घोटाले
हम किसी को भी हमारे प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग दूसरों को नुकसान पहुँचाने के लिए नहीं करने देते, जिसमें लोगों को धोखा देने या परिसंपत्तियों की चोरी करने की योजनाएँ शामिल हैं। हम ऐसी सामग्री को हटा देते हैं जो अवैध वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए जानबूझकर लोगों को धोखा देती है।
निम्नलिखित को पोस्ट न करें:
- ऐसी सामग्री जो फ़िशिंग को बढ़ावा देती है
- ऐसी सामग्री जो पॉन्ज़ी या पिरामिड योजनाओं को बढ़ावा देती है
- ऐसी सामग्री जो सट्टेबाजी, जल्दी अमीर बनने की योजनाओं, या किसी भी अन्य प्रकार के घोटाले को बढ़ावा देती है
हिंसात्मक और अति स्पष्ट सामग्री
हम ऐसी हिंसक सामग्री की अनुमति नहीं देते हैं जिसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं में डर या घृणा उत्पन्न करना है, या ऑफ़लाइन हिंसा या शारीरिक नुकसान के लिए उकसाना अथवा उसे सुगम बनाना है। हम ऐसी सामग्री को हटा देते हैं जो, शैक्षिक, वैज्ञानिक, समाचार योग्य, या कलात्मक सामग्री को छोड़कर, गंभीर रूप से संकटग्रस्त लोगों या पशुओं को दर्शाती है। जब हमें पता चलता है कि जनता की सुरक्षा को वाकई हिंसा का जोखिम या खतरा है, तो हम उस खाते को बैन कर देते हैं और संबंधित कानूनी प्राधिकारियों को उसकी रिपोर्ट करते हैं।
हिंसात्मक और अति स्पष्ट सामग्री: मानव
निम्नलिखित को पोस्ट न करें:
- सामग्री, जो धक्का पहुंचाने वाली, दुखद, या अत्यधिक स्पष्ट हो, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं हो:
- ऐसी सामग्री जो वास्तविक लोगों की हिंसक या आकस्मिक दुर्धटना से हुई मृत्यु को दर्शाती है
- टुकड़े-टुकड़े, कटे-फटे, जलकर राख हो चुके, या जले हुए मानव अवशेषों के चित्रण
- ऐसा चित्रण जिसमें किसी खुले घाव या चोट पर पूरा फोकस हो
- गंभीर शारीरिक हिंसा का चित्रण।
- अपवाद: इसमें मंचन या पेशेवर लड़ाई, पारंपरिक मार्शल आर्ट, या काल्पनिक सेटिंग में लड़ाई वाली सामग्री की अनुमति है
हिंसात्मक और अति स्पष्ट सामग्री: पशु
निम्नलिखित को पोस्ट न करें:
- सामग्री, जो धक्का पहुंचाने वाली, दुखद, या अत्यधिक स्पष्ट हो, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं हो:
- ऐसी सामग्री जो असली पशुओं की हत्या को दर्शाती है
- टुकड़े-टुकड़े, कटे-फटे, जलकर राख हो चुके, या जले हुए पशु अवशेषों के चित्रण
- ऐसी सामग्री जो पशु क्रूरता को दर्शाती है
आत्महत्या, आत्म-घात और खतरनाक कृत्य
हम ऐसी गतिविधियों में भागीदारी को बढ़ावा नहीं देते जिनसे नुकसान पहुँच सकता है। हम उपयोगकर्ताओं को, दूसरों को खतरनाक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की भी अनुमति नहीं देते हैं। हम आत्म-घात या आत्महत्या को बढ़ावा देने वाली सामग्री की अनुमति नहीं देते हैं, लेकिन हम उपयोगकर्ताओं को इन मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने अनुभवों को साझा करने की अनुमति देते हैं। हम आत्म-घात या आत्महत्या करने के विचारों से जूझ रहे उपयोगकर्ताओं को, या उन लोगों को जिन्हें किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में पता है जो आत्महत्या करने के बारे में गंभीरता से सोच रहा है, तुरंत कानूनी प्राधिकारियों से या आत्महत्या रोकथामहॉटलाइन पर संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
आत्महत्या
हम आत्महत्या, आत्मघाती प्रवृत्तियों को दर्शाने वाली सामग्री को, या इसी तरह की कार्रवाइयों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने वाली सामग्री को हटा देते हैं। इसमें आत्महत्या का प्रयास या ऐसे कृत्यों को जिनसे खुद की मृत्यु हो सकती है, करने वाले या करने का इरादा रखने वाले व्यक्ति को दर्शाने वाली सामग्री शामिल है। हम ऐसी किसी भी प्रकार की सामग्री का निषेध करते हैं जो आत्महत्या जैसे अपराध की सराहना करती है, उसे बढ़ा-चढ़ाकर बताती है, या उसे बढ़ावा देती है, या आत्महत्या करने के तरीके के बारे में दूसरों को निर्देश देती है।
निम्नलिखित को पोस्ट न करें:
- ऐसी सामग्री जो आत्महत्या करने के तरीके के बारे में निर्देश प्रदान करती है
- ऐसी सामग्री जो आत्महत्या जैसे अपराध की सराहना करती है, उसे बढ़ा-चढ़ाकर बताती है, या उसे बढ़ावा देती है
- आत्महत्या की चुनौतियाँ
- अपवाद: आत्मघाती प्रवृतियों पर काबू पाने के लिए प्रेरक सामग्री, साथ ही आत्महत्या का प्रतिरोध करने के लिए सलाह या घोषणाएँ
आत्म-घात
आत्मघाती व्यवहार को सामान्य समझने, प्रोत्साहित करने, या सक्रिय करने की गतिविधि को रोकने के लिए, हम उपयोगकर्ता के पोस्ट करने के इरादे की परवाह किये बिना, इस तरह के व्यवहार को दर्शाने वाली छवियों के चित्रण की अनुमति नहीं देते हैं। हम उस सामग्री को हटा देते हैं जो ऐसे कृत्यों को प्रोत्साहित करती है या प्रोत्साहित कर सकती है जिससे खुद को शारीरिक चोट पहुँच सकती है। वह सामग्री जो खाने-पीने की आदतों को बढ़ावा देती है जिनसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं, ऐसी सामग्री की इस प्लेटफ़ॉर्म पर अनुमति नहीं है।
निम्नलिखित को पोस्ट न करें:
- ऐसी सामग्रीजो खुद से पहुँचाए गए घावों को दर्शाती है
- ऐसी सामग्री जो आत्मघात करने के तरीके के बारे में निर्देश प्रदान करती है
- ऐसी सामग्री जो वज़न कम करने के लिए भूखे रहने या अन्य नुकसानदेह व्यवहार का समर्थन करती है
- अपवाद: ऐसी सामग्री जो उन लोगों को सहायता प्रदान करती है जोखुद को नुकसान पहुँचाते हैं या खाने के विकारों से पीड़ित हैं
खतरनाक कृत्य
अनुभवहीन होने पर या आवश्यक कौशल के बिना जोखिम भरी गतिविधियाँ और खतरनाक व्यवहार करने से उपयोगकर्ता या लोगों को गंभीर चोट लग सकती है या उनकी मृत्य हो सकती है। हम इस तरह के व्यवहार को प्रोत्साहित करने वाली, बढ़ावा देने वाली, या उसको बढ़ा-चढ़ाकर बताने वाली सामग्री की अनुमति नहीं देते हैं। खतरनाक चुनौतियों को दर्शाने या उनको बढ़ावा देने वाले शौकिया स्टंट या सामग्री को प्लेटफ़ॉर्म पर से हटा दिया जाएगा।
निम्नलिखित को पोस्ट न करें:
- ऐसी सामग्री जो हानिकारक उपकरणों के अनुचित उपयोग को दर्शाती है
- ऐसी सामग्री जो ऐसे तरल पदार्थों को पीते हुए या ऐसे पदार्थों को खाते हुए दिखाती है जो उपभोग करने योग्य नहीं हैं
- खतरनाक चुनौतियाँ जिनसे चोट लग सकती है
- ऐसी सामग्री जो वैध आयु से कम आयु के नाबालिगों को मोटर वाहन चलाते हुए दर्शाती है
द्वेषपूर्ण भाषण
हम संरक्षित विशेषताओं के आधार पर किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह के खिलाफ हिंसा या उकसाने वाली सामग्री को बर्दाश्त नहीं करते हैं। हम द्वेषपूर्ण भाषण को शामिल करने वाली सामग्री की अनुमति नहीं देते और हम उसे अपने प्लेटफ़ॉर्म से हटा देते हैं। हम द्वेषपूर्ण भाषण से संबंधित एकाधिक उल्लंघनों को शामिल करने वाले खातों को भी निलंबित या बैन कर देते हैं।
संरक्षित समूहों पर हमले
हम द्वेषपूर्ण भाषण को उस सामग्री के रूप में परिभाषितकरते हैं जो संरक्षित विशेषताओं के आधार पर किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह पर हमला करती है, उन्हें धमकाती है, या उनके विरुद्ध हिंसा भड़काती है, या उन्हें कठोरया अमानवीय बनाती है, या जो ऐसे करने के इरादे से तैयार की गई है। हम उस सामग्री की भी अनुमति नहीं देते हैं जो संरक्षित विशेषताओं के आधार पर किसी व्यक्ति या समूह को मौखिक या शारीरिक रूप से हिंसा की धमकी देती है या उन्हें नुकसान पहुँचाने का वर्णन करती है।
संरक्षित विशेषताओं में निम्नलिखित शामिल है:
- नस्ल
- जातीयता
- राष्ट्रीय
- मूल
- धर्म
- जाति
- लैंगिक-अनुस्थिति
- लैंगिक संबंध
- लिंग
- लैंगिक पहचान
- गंभीर विकलांगता या बीमारी
- आप्रवास स्थिति
निम्नलिखित को पोस्ट न करें:
- उपरोक्त सूचीबद्ध विशेषताओं के आधार पर लोगों या समूहों के विरुद्ध हिंसा भड़काने वाली, उन्हें अमानवीय बनाने वाली सामग्री, जिसमें निम्नलिखित शामिल है लेकिन यहीं तक सीमित नहीं है:
- यह दावा करना कि वे शारीरिक या नैतिक रूप से हीन हैं
- उनके विरुद्ध हिंसा की मांग करना अथवा उसे न्याय संगत ठहराना
- यह दावा करना कि वे अपराधी हैं
- उन्हें पशुओं, निर्जीव वस्तुओं या अन्य अमानवीय इकाइयों के रूप में गलत तरीके से संदर्भित करना
- उनके विरुद्ध अपवर्जन, पृथक्करण, या भेदभाव को बढ़ावा देना या उसे न्यायसंगत ठहराना
निंदात्मक शब्द
निंदात्मक शब्दों को अपमानजनक शब्दों के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसका उद्देश्य जातीयता, नस्ल, या उपरोक्त सूचीबद्ध किसी भी अन्य संरक्षित विशेषता की निंदा करना है। हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर ऐसी सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाता है क्योंकि हम अत्यंत अपमानजनक शब्दों के प्रसार में योगदान नहीं करना चाहते। यद्यपि, हम इस तथ्य से अवगत हैं कि निंदात्मक शब्दों का उपयोग आत्म-संदर्भित रूप से किया जा सकता है या उन्हें बदल कर समान शब्दों का उपयोग किया गया होता है और इसके लिए हम तब छूट दे सकते हैं जब इन निंदात्मक शब्दों का उपयोग किसी गाने में या आत्म-संदर्भित व्यंग्य के संदर्भ में किया गया हो।
निम्नलिखित को पोस्ट न करें:
- निंदात्मक शब्दों को उकसाने वाली सामग्री
द्वेषपूर्ण विचारधारा
द्वेषपूर्ण विचारधाराएँ हमारे प्लेटफ़ॉर्म द्वारा प्रदान किए जाने वाले समावेशी और सहायक समुदाय के साथ असंगत हैं। हम द्वेषपूर्ण विचारधाराओं को बढ़ावा देने वाली सामग्री को हटा देते हैं।
निम्नलिखित को पोस्ट न करें:
- ऐसी सामग्री जो लोगो, प्रतीकों, ध्वजों, नारों, वर्दियों, अभिवादनों, हाव-भाव, छायाचित्रों, चित्रों, या इन विचारधाराओं से संबंधित लोगों के नामों के बारे में सकारात्मक रूप से बात करने या उन्हें प्रदर्शित करने के द्वारा किसी भी द्वेषपूर्ण विचारधारा को बढ़ावा देती है
- ऐसी सामग्री जो सुप्रमाणित और हिंसक घटनाओं के घटित होने से इनकार करती है
- संगीत या गीत के बोल जो द्वेषपूर्ण विचारधाराओं को बढ़ावा देते हैं
उत्पीड़न और डराना-धमकाना
उपयोगकर्ताओं को शर्मिंदा, अपमानित, भयभीत, या उत्पीड़ित होने के डर के बिना स्वयं को अभिव्यक्त करने में सुरक्षित महसूस करना चाहिए। हम अपमानजनक सामग्री से लोगों पर पड़ने वाले मानसिक प्रभाव से अवगत हैं जिससे उन्हें पीड़ा हो सकती है और हम अपने प्लेटफ़ॉर्म पर अपमानजनक सामग्री या व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करते।
अपमानजनक व्यवहार
हम अपमान की सभी अभिव्यक्तियों को हटा देते हैं, जिसमें हिंसात्मक धमकियाँ, यौन उत्पीड़न, रूप-रंग, बौद्धिकता, व्यक्तित्व लक्षण और स्वच्छता संबंधी अपमानजनक वक्तव्य शामिल हैं जो यहीं तक सीमित नहीं हैं।
निम्नलिखित को पोस्ट न करें:
- ऐसी सामग्री जो किसी व्यक्ति को हिंसात्मक तरीके से धमकी देती है
- वह सामग्री जो किसी व्यक्ति की मृत्यु, गंभीर बीमारी होने की, उसे शारीरिक, या अन्य नुकसान पहुँचने की कामना करती है
- ऐसी सामग्री जो हिंसा या समन्वित उत्पीड़न को उकसाती है
- ऐसी सामग्री जो किसी उपयोगकर्ता का उनकी यौन गतिविधियों की निंदा करते हुए या अवांछित यौन संपर्क बनाने का प्रयास करते हुए यौन उत्पीड़न करती है
- ऐसी सामग्री जो किसी निजी (प्राइवेट) व्यक्ति के रूप-रंग, बौद्धिकता, व्यक्तित्व लक्षण, या स्वच्छता के आधार पर उसका अपमान करती है
- ऐसी सामग्री जो हिंसक त्रासदियों की प्रशंसा करती है और उससे पीड़ित लोगों की निंदा करती है
- ऐसी सामग्री जो दूसरे उपयोगकर्ताओं पर लक्ष्य साधते हुए अपमानजनक सामग्री का निर्माण करने के लिए
- TikTok की ड्यूएट, रिएक्ट, या प्रभाव विशेषताओं का उपयोग करती है
दूसरों की निजता का अतिलंघन
निजी पहचान योग्य जानकारी को उजागर करना या उजागर करने की धमकी देना गंभीर भावानात्मक पीड़ा का कारण बन सकता है और जिससे वाकई में लोगों को नुकसान पहुँच सकता है। हम इसे एक प्रकार का अपमान मानते हैं और TikTok पर इसकी अनुमति नहीं है।
निम्नलिखित को पोस्ट न करें:
- ऐसी सामग्री जो निजी पहचान योग्य जानकारी को उजागर करती है या उजागर करने की धमकी देती है, जिसमें निवास पता, निजी ईमेल पता, निजी फ़ोन नंबर, बैंक विवरण, सोशल सिक्योरिटी नंबर, या पासपोर्ट नंबर शामिल है जो यहीं तक सीमत नहीं है
- अश्लील छवियों या बिना सहमति के अंतरंग तस्वीरों को प्रकट करने की धमकियाँ
वयस्क नग्नता और यौन गतिविधियाँ
हम TikTok पर सुस्पष्ट या यौन संतुष्टिदायक अश्लील सामग्री की अनुमति नहीं देते, जिसमें इस प्रकृति की एनिमेटेड सामग्री भी शामिल है। यौन सामग्री के साथ कई जोखिम जुड़े हैं, जैसे कुछ क्षेत्राधिकारों में कानूनी दंडों को सक्रिय करना और बिना सहमति के छवियों (उदाहरण के लिए, बदले की भावना से किसी व्यक्ति के आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो या तस्वीरें पोस्ट करना) को साझा करते हुए हमारे उपयोगकर्ताओं को नुकसान पहुँचाना। साथ ही, कुछ संस्कृतियों में खुले तौर पर प्रदर्शित यौन सामग्री अपमानजनक हो सकती है। हम अपवाद की भी अनुमति देते हैं, जैसे शैक्षिक, वैज्ञानिक, या कलात्मक सामग्री। उदाहरण के लिए, हम स्तन उच्छेदन के घाव के निशानों की चर्चा करने या उन्हें दिखाने वाली सामग्री की अनुमति देते हैं।
यौन शोषण
यौन शोषण, यौन संतुष्टि, वित्तीय लाभ, या अन्य निजी लाभ के लिए पीड़ित के पूर्व यौन कृत्यों या कामुकता का अनुचित रूप से खुलासा करते हुए उस व्यक्ति को चोट पहुँचाने का प्रयास है।
निम्नलिखित को पोस्ट न करें :
- ऐसी सामग्री जो बिना सहमति के यौन कृत्यों को दर्शाती है, उनका प्रदर्शन करती है, या उन्हें उकसाती है
- ऐसी सामग्री जो यौन अनुरोध या यौन वस्तुकरण का प्रदर्शन करती है, उसे बढ़ावा देती है, या उसे बढ़ा-चढ़ाकर बताती है
वयस्कों को शामिल करने वाली पोर्नोग्राफी और नग्नता
पोर्नोग्राफी, यौन संतुष्टि के उद्देश्य से यौन अंगों और/या गतिविधियों को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।
निम्नलिखित को पोस्ट न करें:
- ऐसी सामग्री जो यौन संबंध, नॉन-पेनेट्रेटिव सेक्स, या मुख मैथुन (ओरल सेक्स) जैसी यौन गतिविधियों को दर्शाती है
- ऐसी सामग्री जो मात्र यौन संतुष्टि के लिए मानव जननांगों, महिला स्तनाग्रों, या नितंबों को दिखाती है
- ऐसी सामग्री जो यौन उत्तेजना को दर्शाती है
- ऐसी सामग्री जो कामोत्तेजक वस्तु को दर्शाती है
नाबालिग बच्चों की सुरक्षा
हम बच्चों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और यौन शोषण के लिए नाबालिगों को बहलाने-फुसलाने वाले व्यवहार के प्रति शून्य सहिष्णुता रखते हैं। हम ऐसी सामग्री की अनुमति नहीं देते हैं जो बाल-उत्पीड़न, बाल-नग्नता, या बच्चों के यौन शोषण को दर्शाती है या उन्हें प्रसारित करती है और हम ऐसी सामग्री के बारे में संबंधित कानूनी प्राधिकारियों को रिपोर्ट करते हैं। हम अपराधी व्यवहार में शामिल नाबालिगों को दर्शाने वाली सामग्री की भी अनुमति नहीं देते हैं। हम माता-पिता और बच्चों को TikTok को सुरक्षित तरीके से नेविगेट करने के बारे में समझने में मदद करने के लिए जानकारी और संसाधन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम खाताधारकों की आयु की पहचान करने के लिए स्व-प्रकटीकरण और उपयोगकर्ता रिपोर्टिंग पर भरोसा करते हैं। अल्पायु के खाताधारकों का पता लगने पर, हम अपने प्लेटफ़ॉर्म से उनके खाते हटा देते हैं।
नाबालिगों को शामिल करने वाली नग्नता और यौन शोषण व्यवहार
नग्नता में दृष्टिगोचर गुप्तांगों को दर्शाने वाली सामग्री शामिल है। अल्पायु व्यक्तियों में यौन शोषण, यौन संतुष्टि, वित्तीय लाभ, या अन्य निजी लाभ के लिए पीड़ित के पूर्व यौन कृत्यों या कामुकता का अनुचित रूप से खुलासा करते हुए किसी अल्पायु उपयोगकर्ता को चोट पहुँचाने का प्रयास है।
निम्नलिखित को पोस्ट न करें:
- ऐसी सामग्री जो नाबालिग बच्चों के गुप्तांगों को दर्शाती है
- ऐसी सामग्री जो नाबालिग बच्चों के यौन शोषण को दर्शाती है
- ऐसी सामग्री जो नाबालिगों में यौन संबंध, नॉन-पेनेट्रेटिव सेक्स, या मुख मैथुन (ओरल सेक्स) जैसी यौन गतिविधियों को दर्शाती है
- ऐसी सामग्री जो नाबालिगों में यौन उत्तेजना को दर्शाती है
- ऐसी सामग्री जो नाबालिगों को शामिल करने वाली कामोत्तेजक वस्तु को दर्शाती है
अल्पायु अपराधी व्यवहार
अपराधी व्यवहार में नशीली दवाओं, अल्कोहल और तम्बाकू का सेवन शामिल है लेकिन यह यहीं तक सीमित नहीं है।
निम्नलिखित को पोस्ट न करें:
- ऐसी सामग्री जो नाबालिगों को मादक पेय, नशीली दवाओं और तम्बाकू का सेवन करते हुए, उन्हें अधिकार में रखते हुए, या सेवन करने का संदेह होने की स्थिति को दर्शाती है
बाल-उत्पीड़न
बाल-उत्पीड़न को एक प्रभावी व्यक्ति द्वारा किसी नाबालिग पर शारीरिक और/या मानसिक आघात पहुँचाने के रूप में परिभाषित किया गया है। शारीरिक दुर्व्यवहार वह कृत्य है जो किसी बच्चे के शरीर पर जानबूझकर चोट पहुँचाता है। मानसिक दुर्व्यवहार किसी बच्चे को शारीरिक या यौन हिंसा की धमकियाँ देते हुए या डरा-धमकाकर उनसे बदसलूकी करना है।
निम्नलिखित सामग्री पोस्ट न करें:
- ऐसी सामग्री जो नाबालिगों में शारीरिक या मानसिक दुर्व्यवहार को दर्शाती है
ग्रूमिंग यानी यौन शोषण के लिए नाबालिगों को बहलाने-फुसलाने वाले व्यवहार
ग्रूमिंग में एक वयस्क व्यक्ति यौन उत्पीड़न, यौन शोषण, या यौन तस्करी के लिए एक नाबालिग बच्चे के साथ भावनात्मक संबंध बनाकर उसका विश्वास जीतता है।
निम्नलिखित को पोस्ट न करें:
- ऐसी सामग्री जो ग्रूमिंग व्यवहार को प्रोत्साहित करती है, उससे संबंधित निर्देश प्रदान करती है, या उसे उचित ठहराती है
नाबालिगों को यौन दृष्टि से देखना
इस तरह का यौन शोषण तब होता है जब किसी व्यक्ति के महत्व को उसकी अन्य विशेषताओं को छोड़कर, उसकी शारीरिक बनावट या यौन व्यवहार के आधार पर निर्धारित किया जाता है। हम नाबालिगों को यौन दृष्टि से देखने वाली सामग्री की अनुमति नहीं देते।
निम्नलिखित को पोस्ट न करें:
- ऐसी सामग्री जो नाबालिगों के कामुक नृत्यों को दर्शाती है
- ऐसी सामग्री जिसमें नाबालिगों को शामिल करने वाला यौन या कामुक पाठ हो
सत्यनिष्ठा और प्रामाणिकता
ऐसी सामग्री जिसका उद्देश्य हमारे समुदाय के किसी सदस्य को धोखा देना या भ्रमित करना है, जो हमारे विश्वास-आधारित समुदाय को खतरे में डालती है। हम अपने प्लेटफ़ॉर्म पर इस तरह की सामग्री की अनुमति नहीं देते हैं इसमें स्पैमिंग, छद्मवेश धारण करना और गलत सूचना अभियान शामिल हैं।
स्पैम
ऐसी सामग्री या गतिविधि को निषिद्ध किया गया है जो प्लेटफ़ॉर्म पर लोकप्रियता को कृत्रिम रूप से फैलाने की मांग करती है। हम इंटरैक्शन मैट्रिक्स बढ़ाने के लिए प्लेटफ़ॉर्म क्रियाविधि में हेरफेर करने के प्रत्येक प्रयास पर भी रोक लगाते हैं।
निम्नलिखित को पोस्ट न करें:
- ऐसी सामग्री जो व्यू लाइक, फ़ॉलोअर, साझाकरण की संख्या, या टिप्पणियों को कृत्रिम रूप से बढ़ाने के निर्देश साझा करती है
- ऐसी सामग्री जो व्यू लाइक, फ़ॉलोअर, साझाकरण की संख्या, या टिप्पणियों को बेचने या खरीदने का प्रयास करती है या ऐसी क्रियाओं में शामिल है
- ऐसी सामग्री जो आर्टिफ़िशियल ट्रैफ़िक उत्पादन सेवाओं को बढ़ावा देती है
छद्मवेश धारण करना
हम प्रामाणिक लोगों से मिलकर बना एक समुदाय हैं और प्रामाणिक बनने के लिए जैसे हैं वैसे बने रहने की तुलना में कोई और बेहतर तरीका नहीं है। हम अपने उपयोगकर्ताओं को हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर अपनी पहचान या उद्देश्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत करके दूसरों को धोखा देने की अनुमति नहीं देते हैं।
निम्नलिखित को पोस्ट न करें:
- किसी अन्य व्यक्ति के नाम, जीवन विवरण, या प्रोफ़ाइल तस्वीर का गलत तरीके से उपयोग करते हुए, या जानबूझकर कपटपूर्ण तरीके से किसी अन्य उपयोगकर्ता के नाम जैसा उपयोगकर्ता नाम का इस्तेमाल करते हुए एक अन्य व्यक्ति या संगठन के रूप में। हम पैरोडी, कमेंट्री, या फ़ैन खाते के लिए अपवाद की तब तक अनुमति देते हैं, जब तक कि वह खाता अपनी पहचान या उद्देश्य के संबंध में दूसरों को गुमराह नहीं करता है
भ्रामक जानकारी
हम गलत जानकारी देने की अनुमति नहीं देते हैं जिससे हमारे समुदाय या बहुत से लोगों को नुकसान पहुँच सकता है। जहां एक तरफ हम अपने उपयोगकर्ताओं को उन विषयों के बारे में सम्मानजनक वार्तालाप करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं जो उनके लिए महत्वपूर्ण हैं, वहीं दूसरी तरफ हम उस भ्रामक सामग्री को हटाते हैं जो किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य या बड़ी सार्वजनिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचा सकती है। हम गलत सूचना अभियानों द्वारा वितरित सामग्री को भी हटा देते हैं।
निम्नलिखित को पोस्ट न करें:
- गलत सूचना का मतलब भय, घृणा, या पूर्वाग्रह को उत्तेजित करना है
- गलत जानकारी जो किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचा सकती है, जैसे चिकित्सा उपचारों के बारे में गुमराह करने वाली जानकारी
- झाँसे, स्पीयरफ़िशिंग, या हेरफेर की गई सामग्री का तात्पर्य नुकसान पहुँचाना है
- सामग्री जो समुदाय के सदस्यों को चुनावों या अन्य नागरिक प्रक्रियाओं के बारे में गुमराह करतीहै
बौद्धिक संपदा
हम हर व्यक्ति को अपनी मौलिक सामग्री बनाने और साझा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हम उपयोगकर्ताओं को किसी और के बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन करने वाली सामग्री को प्रकाशित या वितरित करने की अनुमति नहीं देते हैं।
निम्नलिखित को पोस्ट न करें:
- वह सामग्री जो किसी और के कॉपीराइट, ट्रेडमार्क या अन्य बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन या अनादर करती है
प्लेटफ़ॉर्म सुरक्षा को होने वाले खतरे
उपरोक्त उल्लिखित सामग्री और व्यवहार के अतिरिक्त, हमारी नीतियाँ TikTok सेवा को क्षति पहुँचाने वाली गतिविधियों पर रोक लगाती हैं।
- उपयोगकर्ताओं की पहुँच को प्रतिबंधित करने के लिए TikTok वेबसाइट, ऐप, या संबद्ध नेटवर्कों को हैक न करें, या इसके सुरक्षा उपायों की उपेक्षा न करें
- ऐसी फ़ाइलें जिनमें वायरस, ट्रोजन हॉर्स, वर्म, लॉजिक बम, या अन्य दुर्भावनापूर्ण या हानिकारक सामग्रियाँ हैं, उन्हें वितरित न करें
- TikTok के आधार पर किसी भी फ़ाइल, तालिका या दस्तावेज़ सहित, किसी भी व्युत्पन्न उत्पाद को संशोधित, अनुकूलित, अनुदित, रिवर्स इंजीनियर, डिसअसेम्बल, डिकम्पाइल, या उसका निर्माण न करें, न ही TikTok में सन्निहित किसी भी स्रोत कोड, एल्गोरिदम, विधि, या तकनीक का पुनर्गठन करने का प्रयास करें
- TikTok से जानकारी एकत्र करने के लिए स्वचालित स्क्रिप्ट का उपयोग न करें
हमारे जोशपूर्ण वैश्विक समुदाय का हिस्सा बनने और सभी उपयोगकर्ताओं के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाए रखने में हमारे साथ कार्य करने के लिए धन्यवाद। यदि आपको ऐसी सामग्री या खातों का पता चलता है जो आपको लगता है कि हमारे सामुदायिक दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर सकते हैं, तो कृपया हमें बताएं ताकि हम समीक्षा कर सकें और उचित कार्रवाई कर सकें।